दुबई से लौटे युवक की तबियत खराब होने पर मचा हड़कंप

बिजनौर, नहटौर। दुबई से घर लौटे एक युवक की तबियत खराब होने पर वह अपनी जांच कराने अस्पताल में पहुंचा। लेकिन उसने अस्पताल में अपनी जांच नहीं कराई और वहां से निकल गया। नहटौर क्षेत्र के एक गांव का युवक दुबई में काम करता है। बताया जाता है कि वह चार दिन पूर्व ही दुबई से अपने गांव लौटा था। गांव आने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। उसका बुखार नहीं उतर रहा। जिसको लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के कहने पर वह दोपहर के समय सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचा। उसके लक्षण देखकर अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। लेकिन उसकी जांच नहीं हो पाई। वह अस्पताल से बिना जांच कराएं ही निकल गया। हल्का दरोगा रामचरन लाल का कहना है कि गांव में पुलिस को भेजा गया है।